Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

संकल्प यात्रा को लेकर भाजपा की हुई बैठक, तैयारी पर विचार विमर्श , BJP's meeting regarding Sankalp Yatra, discussion on preparations


चक्रधरपुर। 23 सितंबर को भारतीय जनता पार्टी का संकल्प यात्रा को लेकर गुरुवार को नगर कमेटी चक्रधरपुर की एक बैठक वन विश्रामगर में हुई। बैठक संकल्प यात्रा प्रभारी पूर्व विधायक शशि भूषण सामड की अध्यक्षता में हुई। जिसमें झारखंड प्रदेश भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री सह प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा 23 सितंबर को पोड़ाहाट स्टेडियम में रखा गया है। जिसके सफल आयोजन को  लेकर बैठक रणनीति तैयार की गई। संकल्प यात्रा की कार्यक्रम 23 सितंबर की सुबह 10.30 बजे पोड़ाहाट स्टेडियम में कार्यक्रम रखा गया है। 

इस कार्यक्रम में अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक षाड़ंगी, जिला अध्यक्ष सतीश पुरी, प्रदेश महिला मोर्चा कार्यसमिति सदस्य मालती गिलुवा, प्रदेश अनुसूचित जनजाति मोर्चा महामंत्री विजय मलगांडी, जिला उपाध्यक्ष ललित मोहन गिलुवा, वरिष्ठ कार्यकर्ता पवन शंकर पांडे, सुरेश साव, शेष नारायण लाल, जिला मंत्री अशोक दास, नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, जिला कार्य समिति सदस्य संजय पासवान, शिवलाल रवानी, जिला अनुसूचित जनजाति मोर्चा महामंत्री तीरथ जमुदा, टोकलो मंडल अध्यक्ष रोहित प्रधान, बनगांव मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मछुआ, पूर्व नगर अध्यक्ष दीपक सिंह, रुपेश साव, नगर मंत्री अभय कुमार साव, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष समरेश कुमार सिंह, पिछड़ी मोर्चा नगर अध्यक्ष विनोद शर्मा, परमेश्वर बोदरा, पप्पू षाड़ंगी, मंगल बोदरा, रूपलाल विश्वकर्मा, दुर्योधन प्रधान, दारा महतो आदि मौजूद थे। 

वहीं बैठक के बाद पूर्व जिलाध्यक्ष श्री पुरी पोड़ाहाट स्टेडियम पहुंच कर तैयारी का जायजा लिए। मौके पर पूर्व प्रत्याशी मनोज लियांगी, जिला संयोजक बूथ सशक्तिकरण मनोज कुमार आजाद, राजेंद्र मछुआ, जुरेंद्र केराई आदि मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template