Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

नक्सलियों के नापाक इरादों पर फीरा पानी, टोंटो और गोइलकेरा के जंगलों से मिला 2आईईडी बम,1 स्पाइक छेद मिला

 


चक्रधरपुर। पश्चिमी सिंहभूम जिले के नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों ने  शनिवार को टोंटो  थाना अंतर्गत पाटातोरब  जंगली व पहाड़ी रास्ते से 8 किलोग्राम के 1 आइईडी बम और गोइलकेरा थाना क्षेत्र के मारादिरी के आस पास जंगल क्षेत्र में 5 किलोग्राम का 1 आइईडी बम और 1स्पाइक छेद बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार भाकपा माओवादी नक्सली संगठन भाकपा माओवादी नक्सली नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, चमन ,कांड़े, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्वनी, अपने रास्ते के सदस्यों के साथ कोल्हान के जंगलों में घूम रहा  है. 


सूचना के आलोक में पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों द्वारा 11 जनवरी से टोंटो थाना क्षेत्र के हुसिपी, राजाबासा ,तुम्बाहाका, रेंगडा, पाठतोरब,गोबुरु,लुईया एवं अंजदबेड़ा के सीमावर्ती क्षेत्र तथा गोइलकेरा थाने के कुईड़ा ,छोटा कुईड़ा,मारादिरी ,मेरालगड़ा,हाथीबुरु,तिलायबेड़ा, बोयपाईससाग, कटम्बा ,बायहातु ,बोरोय ,लेमसाडीह के सीमावर्ती क्षेत्रों में माओवादियों की धरपकड़ के लिए सर्च ऑपरेशन प्रारंभ किया गया है।


इस क्रम में शनिवार को टोंटो थाना अंतर्गत पाटातोरब  जंगली व पहाड़ी रास्ते सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए लगाए गए 8 किलोग्राम के 1 आइईडी बम और गोइलकेरा थाना क्षेत्र के मारादिरी के आस पास जंगल क्षेत्र में 5 किलोग्राम का 1 आइईडी बम और 1स्पाइक छेद बरामद कर पुलिस ने नक्सलियों का नापाक इरादों पर पानी फेर दिया। पुलिस ने सुरक्षा का मध्य नजर आईईटी बम को उसी स्थान पर नष्ट कर दिया. इस अभियान में चाईबासा पुलिस,झारखंड जगुवार, कोबरा 209,203,205 बटालियन,सीआरपीएफ के 197,157,174,193,134,26 बटालियन और बम निरोधक दस्ता के जवान शामिल थे।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.