Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template

अंतर्राष्ट्रीय बालका दिवस पर रोटरी क्लब चाईबासा द्वारा संत जेवियर बालिका उच्च विद्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन, Rotary Club Chaibasa organized a program at St. Xavier Girls High School on International Girl Child Day.

 


चक्रधरपुर। अंतर्राष्ट्रीय बालका दिवस के पर बुधवार को रोटरी क्लब चाईबासा द्वारा संत जेवियर बालिका उच्च विद्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यालय की बालिकाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में 500 सेनेटरी पैड का वितरण किया गया। साथ ही मासिक धर्म संबंधी स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। 


रोटरी क्लब की अध्यक्ष रो. हीना ठक्कर ने प्रधानाध्यापिका सिस्टर नीलिमा  का स्वागत किया तथा बालिकाओं को उनके अधिकार और उनके सशक्तिकरण के बारे में जानकारी दी, ताकि वे सामने आने वाली चुनौतियों का सामना कर सकें। रो डॉ वीना मूंधड़ा ने कहा कि किशोरियां  समाज की कर्णधार  होती हैं। मासिक धर्म संबंधी प्रथाएं अभी  भी वर्जनाओं और सामाजिक प्रतिबंधों से घिरी हुई है, परिणाम स्वरूप किशोरियां वैज्ञानिक तथ्यों और स्वास्थ समाज की प्रथाओं से अनभिज्ञ रहती हैं। 

जिसके परिणाम स्वरूप स्वास्थ पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उन्होंने किशोरियों  द्वारा  जिज्ञासावश पूछे गए प्रश्नों का निवारण भी किया। और विस्तार से स्वास्थ संबंधी भी जानकारी दी।  रो. कविता शर्मा ने भी बालिकाओं को ज्ञानवर्धक बातें बताई। इस मौके पर सचिव हर्षराज मिश्रा ,रो. नरेन्द्र ठक्कर, रो. सुशील मूंधड़ा,रो.महेश खत्री,रो.अशोक पाल,रो.सुशील चोमाल, रो. विष्णु  उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template