जमशेदपुर। इनर व्हील जमशेदपुर वेस्ट हमेशा विशेष तरह के बच्चों की जरूरत को पूरा करने का प्रयास किया है। इनर व्हील क्लब जमशेदपुर वेस्ट के मेंबरों ने सिद्धेश्वर स्कूल बारीडीह जो की बधिरो और मूक बच्चों के लिए है। वहां दौरा किया। इस विद्यालय में बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ पेपर आर्ट, पेंटिंग,कढ़ाई करना सिखाया जाता है। इस विद्यालय में बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ बच्चे खेल कूद में बहुत ही अच्छा प्रदर्शन करते हैं और राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भाग लेते हैं।
इनर व्हील वेस्ट के मेंबरों ने लेजर प्रिंटर इस विद्यालय को सौंपा, ताकि उनका प्रतिदिन का कार्य सुविधा पूर्वक हो सके। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट आइसो निभा मिश्रा, क्लब के अध्यक्ष बबीता केडिया, कोषाध्यक्ष पापिया चटर्जी, रंजीता सिंहा, रेनू हरसाना उपस्थित थी।
No comments:
Post a Comment