हाता। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 23 जनवरी 2024 को पोटका प्रखंड के विभिन्न गांव में सुभाष संस्कृति परिषद जमशेदपुर के सहयोग से भारत की आजादी के महानायक नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 127 वी जयंती विभिन्न कार्यक्रमो के साथ धूमधाम से मनाई जायेगी यह जानकारी नेताजी जयंती के संयोजक सुनील कुमार दे ने दी।23 जनवरी 2024 को सुबह 9 बजे नुआग्राम प्रार्थमिक विद्यालय में मनाई जायेगी। इस अवसर पर प्रभातफेरी,नेताजी की जीवनी पर परिचर्चा, प्रश्न उत्तर प्रतियोगिता आदि कार्यक्रम होंगे।
सुबह 10.30 बजे सरस्वती शिशु मंदिर हल्दीपोखर में नेताजी जयंती पालन की जायेगी।इस अबसर पर प्रभातफेरी, विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं नेताजी की जीवनी पर आलोचना,प्रश्न उत्तत प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम और पुरस्कार वितरण कार्यक्रम होंगे।अपराह्न 2 बजे खैर पाल के नेताजी चौक में नेताजी जयंती मनाई जायेगी।इस अबसर पर विभिन्न स्कूली बच्चों द्वारा भब्य प्रभातफेरी,विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं,नेताजी की जीवनी पर आलोचना सभा,प्रश्न उत्तर प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्ज्यक्रम और पुरस्कार वितरण आदि होंगे।इस नेताजी जयंती को सफल बनाने के लिए सभी नेताजी प्रेमिओ को सादर आमंत्रण दिया जा रहा है।
विदित है नेताजी सुभाषचंद्र बोस 1939 को हल्दीपोखर हांड़ी हाट और कालिकापुर गांव में आए थे और सभा किये थे इसके लिए पोटका वासी धन्य और गौरवान्वित है।
No comments:
Post a Comment