Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template

64 वां बिनका वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का पहला दिन सफलतापूर्वक संपन्न, First day of 64th Binka Annual Sports Competition concludes successfully


चक्रधरपुर। मकर संक्रांति और  कुङमी नए वर्ष के उपलक्ष्य में सोनुआ बिनका में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का पहले  दिन का आयोजन बुधवार को सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में युवा समाजसेवी और आंदोलनकारी अमित महतो ने फीता काटते हुए सीनियर साईकिल रेस प्रतियोगिता का उद्घाटन किए . अतिथि के  रूप में डॉ गजेंद्र नायक, रामेश्वर महतो,  राजू नायक, मनोज हिन्दवार, जगबंधु  महतो, नेटवर नायक, अशोक महतो, सुमित महतो, अरविंद महतो, संदीप महतो, खुशवंत महतो, प्रशांत महतो, खेल संचालक बंधन महतो और डोमन चंद्र महतो आदि सभी नव युवक संघ के सदस्य उपस्थित थे।


क्षेत्रीय मुखिया और सभी जनप्रतिनिधि व समस्त सम्मानीय ग्रामीण उपस्थित थे। 17 जनवरी के प्रतियोगिता में जिसमें लड़कों के वर्ग में  100 मीटर का दोड़, 200 मीटर का दौड़, लड़कों के लिए मुर्गा लड़ाई, सुई धागा रेस, जवानों के  लिए  100 मीटर दौड़, बूढ़ों का 100 मीटर  दौड़, लड़कियों के 100 मीटर दौड़, जवानों के लिए तीन तीन प्रतियोगियों का सिलेक्शन किया गया है। इन सभी खेलों के साथ साथ अन्य लगभग 35 वार्षिक प्रतियोगिताओं का सिलेक्शन  कल 18 तारीख को पूनः किया जाएगा।


महिला  और  पुरुष  वर्ग में  साईकिल रेस प्रतियोगिता में प्रथम पुरुस्कार TATA-Tanishq कंपनी का सोने की अंगुठी और ढेरों आकर्षक और ब्रांडेड उपहार आयोजन कमेटी नव युवक संघ बिनका, सोनुआ, कोल्हान के द्वारा दिया जाएगा।18 जनवरी प्रतियोगिता के फाइनल के दिन जनता के सेवा में जन मुद्दाओं को लेकर क्षेत्र में आंदोलन करने वाले सभी आंदोलनकारियों को सम्मानीय किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template