Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template

भाजपा के पश्चिमी सिंहभूम जिला अध्यक्ष बने संजय पांडेय, Sanjay Pandey becomes West Singhbhum district president of BJP,


चाईबासा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के निर्देश पर सोमवार को संजय पांडेय उर्फ संजू को पश्चिमी सिंहभूम जिला का नया जिलाध्यक्ष मनोनीत कर दिया गया। प्रदेश महामंत्री एवं  सांसद आदित्य साहू ने सोमवार को पार्टी की ओर से संजू को मनोनयन का पत्र जारी किया। इसमें कहा गया कि प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार संजय पांडेय को पश्चिमी सिंहभूम जिले में पार्टी का जिलाध्यक्ष घोषित किया जाता है। उम्मीद व्यक्त की गई है कि पांडेय के नेतृत्व में संगठन और मजबूत होगा।


संगठन का पत्र मिलने के साथ ही संजय हरकत में आ गए। संजय पांडेय पिछले 30 सालों से पश्चिमी सिंहभूम जिला के भाजपा दो बार जिला अध्यक्ष, युवा मोर्चा का जिला अध्यक्ष, भाजपा जिला मंत्री और 20 सूत्री के जिला उपाध्यक्ष सहित  विभिन्न पदों पर रह चुके हैं। जिला अध्यक्ष बनने के बाद संजय पांडेय ने कहा कि संगठन ने जो उन्हें जिम्मेदारी दी है उसे निभाएंगे। उन्होंने कहा कि पश्चिमी सिंहभूम जिले के  लोकसभा सीट और पांचों विधानसभा पर भाजपा को जीत दिलाने के लिए संगठन के बड़े अधिकारियों का सहयोग लेंगे और पार्टी में नया व्यक्ति को भाजपा में जोड़कर संगठन का कार्य करेंगे।


उन्होंने कहा कि किसी कारण बस जो पार्टी छोड़ चुके हैं उन्हें भी वापस लाएंगे। बता दें के संजय पांडेय को जिला अध्यक्ष बनाने की खुशी में चाईबासा और चक्रधरपुर में लोगों ने काफी खुशी मनाया।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template