Guwa (Sandeep Gupta) गुवा पूर्वी पंचायत के लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे मार्केट स्थित छेदी होटल के समीप नए जन सेवा केंद्र कार्यालय का शुभारंभ किया गया है। इस केंद्र के खुलने से पंचायत क्षेत्र के ग्रामीणों को अब विभिन्न प्रमाण पत्र एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज बनवाने के लिए दूर-दराज भटकने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। विशेषकर दुर्गम क्षेत्रों से आने वाली ग्रामीण महिलाओं एवं पुरुषों को अब बड़ी राहत मिलेगी। वे सीधे इस जन सेवा केंद्र में पहुंचकर पंचायत से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकेंगे तथा आय, जाति, निवास सहित अन्य आवश्यक प्रमाण पत्रों के लिए आवेदन कर सकेंगे।
इससे समय और धन दोनों की बचत होगी। पूर्वी पंचायत की मुखिया चांदमनी लागुरी ने बताया कि पंचायत स्तर पर सेवाओं को सुलभ बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। वहीं जेएसएलपीएस जेंडर सीआरपी गीता देवी ने कहा कि इस केंद्र के माध्यम से ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध होगी। नए जन सेवा केंद्र के खुलने से पंचायत क्षेत्र में प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और सुविधा दोनों बढ़ेंगी, जिससे आमजन को सीधा लाभ.

No comments:
Post a Comment