Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur डॉ. विनीता सहाय ने मानगो नगर निगम के मेयर पद हेतु दाखिल किया नामांकन Dr. Vinita Sahay files nomination for the post of Mayor of Mango Municipal Corporation

 


Jamshedpur (Nagendra) मानगो नगर निकाय के चुनावी जंग में एक नया उत्साह देखने को मिला, जब जानी-मानी समाजसेवी और महिला स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. विनीता सहाय ने मानगो नगर निगम के मेयर पद के लिए अपना नामांकन पत्र निर्वाचन पदाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया। डॉ. सहाय ने इस महत्वपूर्ण यात्रा की शुरुआत भारतीय संस्कारों के अनुरूप अपने घर और समाज के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर किया। नामांकन के दौरान डॉ. सहाय के साथ समाज के विभिन्न वर्गों की महिलाओं और युवाओं की भागीदारी विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। यह सिर्फ उनकी लोकप्रियता को नहीं दर्शाती है, बल्कि मानगो के विकास के लिए बदलाव की आकांक्षा को भी व्यक्त करती है। नामांकन के पश्चात मीडिया से बात करते हुए डॉ. विनीता सहाय ने कहा कि "मानगो का विकास और सुशासन मेरी प्राथमिकता" है। मैं मानगो को एक स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित नगर निगम बनाने के संकल्प के साथ इस चुनाव में उतरी हूँ। 


बड़ों के आशीर्वाद और युवाओं के जोश के साथ, मेरा लक्ष्य मानगो की मूलभूत समस्याओं जैसे जल जमाव, ट्रैफिक और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाना है। मैं यहाँ की जनता की सेवा एक प्रतिनिधि के रूप में नहीं, बल्कि उनके परिवार के सदस्य के रूप में करना चाहती हूँ।" संस्कार और परंपर को निभाते हुए नामांकन से पूर्व घर के बुजुर्गों का चरण स्पर्श कर विजय का आशीर्वाद लिया। डॉ. विनीता सहाय के नामांकन के साथ ही मानगो मेयर पद का मुकाबला अब बेहद दिलचस्प हो गया है। शिक्षित, चिकित्सक और सुलझी हुई छवि होने के कारण मध्यम वर्ग और प्रबुद्ध समाज में उनकी चर्चा तेज है।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.