Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur नगर निकाय चुनाव में एनडीए हुई एकजुट, संयुक्त प्रेस वार्ता में एनडीए नेताओं ने मेयर पद के लिए संध्या सिंह को दिया समर्थनNDA united in municipal elections, in a joint press conference, NDA leaders supported Sandhya Singh for the post of Mayor.

 


Jamshedpur (Nagendra) मानगो नगर निगम चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) पूरी तरह एकजुट नजर आ रहा है। मंगलवार को साकची स्थित एक होटल में एनडीए समर्थित मेयर प्रत्याशी संध्या सिंह के समर्थन में एनडीए के सभी घटक दलों की संयुक्त प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता में भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा, जनता दल (यूनाइटेड) के पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष अजय कुमार, आजसू पार्टी के जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जिलाध्यक्ष सतीश कुमार एवं भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नीरज सिंह मौजूद रहे। सभी नेताओं ने एक स्वर में मानगो नगर निगम चुनाव में मेयर पद के लिए संध्या सिंह को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की। एनडीए नेताओं ने कहा कि गठबंधन पूरी मजबूती, तन्मयता और एकजुटता के साथ चुनावी मैदान में उतरा है और संध्या सिंह की बड़ी एवं निर्णायक जीत सुनिश्चित करने के लिए हर स्तर पर कार्य किया जाएगा। 


नेताओं ने विश्वास जताया कि संध्या सिंह की सेवा भावना, संघर्षशील व्यक्तित्व और क्षेत्र के प्रति समर्पण मानगो की ज्वलंत बुनियादी समस्याओं के समाधान में निर्णायक भूमिका निभाएगा। प्रेस वार्ता के दौरान एनडीए नेताओं ने बुधवार को आयोजित होने वाले संध्या सिंह के नामांकन आशीर्वाद कार्यक्रम में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं और समर्थकों से शामिल होने की अपील की। बताया गया कि बुधवार सुबह 10 बजे साकची स्थित नेताजी सुभाष (आम बागान) मैदान में सभा आयोजित होगी, जिसके उपरांत संध्या सिंह अपना नामांकन दाखिल करेंगी। इस अवसर पर एनडीए समर्थित मेयर पद की प्रत्याशी संध्या सिंह ने कहा कि वे मानगो की बेटी और बहू हूं । मैं मानगो क्षेत्र की समस्याओं और जनता के दर्द को बहुत करीब से महसूस किया है। संध्या सिंह ने कहा कि मानगो की सभी मूलभूत समस्याओं का समाधान कर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास कराना ही उनका संकल्प और प्राथमिकता है। संध्या सिंह ने विश्वास व्यक्त किया कि मानगो की प्रबुद्ध जनता का स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद उन्हें अवश्य मिलेगा और मानगो स्वच्छता, शिक्षा और समृद्धि के पथ पर तेजी से आगे बढ़ेगा।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.