Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur हिमालया स्टील मिल सर्विसेस लि. के सीएसआर से 24 के आंखों का ऑपरेशन व लेंस प्रत्यारोपण सम्पन्न Himalaya Steel Mill Services Ltd. Eye surgery and lens implantation of 24 people completed through CSR.

 


Jamshedpur (Nagendra) भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय द्वारा द्रोपदी देवी चिमनलाल भालोटिया फैमिली ट्रस्ट, राजस्थान सेवा सदन तथा जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से हिमालया स्टील मिल सर्विसेस के सामाजिक उत्तरदायित्व अभियान के तहत आज बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में नेत्र शिविर के दूसरे दिन आज 24 नेत्र रोगियों का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह, डॉ. भारती शर्मा, डॉ. पूनम सिंह, डॉ. विवेक केडिया एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम द्वारा किया गया। 


इससे पूर्व शनिवार को झँडा विसर्जन व ट्राफिक की विभिन्न असुविधाओं को बीच भी 40 नेत्र रोगी नियमित जांच के दौरान शिविर में आयें, जिनका जांच डॉ. बी. पी. सिंह एवं उनकी टीम ने किया तथा 26 रोगियों को मोतियाबिन्द ग्रस्त पाया, जिसमें से 24 का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण सम्पन्न हुआ। कल सोमवार को नेत्र रोगियों की विदाई जांच एवं दवा प्रदान करने के साथ आंखों की देखभाल सम्बन्धी जानकारी प्रदान करने के पश्चात की जायेगी। रेड क्रॉस सोसाईटी का 813वां नेत्र शिविर लॉयन्स क्लब ऑफ जमशेदपुर के संयोजन में 4 अप्रैल से 6 अप्रैल तक आयोजित किया जायेगा। आज ऑपरेशन सत्र के दौरान शिविर में रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह के साथ वरीय सदस्य चन्द्रमोहन सिंह, राजेश मोहन प्रसाद, राकेश मिश्र, प्रकाश मिश्र, अशोक कुमार घोषाल, अशोक कुमार सिंह, प्रकाशभानु महतो मुख्य रूप से उपस्थित थें।


यूरेनियम कारपोरेशन के सहयोग से ग्रामीणों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधा- भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा भारत सरकार के उपक्रम यूरेनियम कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के साथ ग्रामीण स्वास्थ्य में गुणवत्ता लाने के उद्देश्य से चलाये जा रहे सामाजिक उत्तरदायित्व अभियान के तहत 27 मार्च को नान्दुप ग्राम में ग्रामीण स्वास्थ्य शिविर का आयोजन रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह की देखरेख में डॉ. जया मोइत्रा एवं उनकी सहयोगी चिकित्सीय टीम के द्वारा हुआ, शिविर में नीलडुंगरी, कुदादा, तुरामडही, पुड़ीहासा, सुन्दरनगर, लायलम, मर्छागोड़ा, आहरगुट्टू, धोडांगा के लाभान्वित हुए। रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने बताया कि रेड क्रॉस सोसाईटी का  अप्रैल माह में 6 ग्रामीण स्वास्थ्य शिविर आयोजन कर ग्रामीण को स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के साथ साथ आसन्न गर्मी के प्रभाव के लिए उन्हें जागरुक करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 


रेड क्रॉस की फर्स्ट एड एवं एम्बुलेंस टीम ने रामनवमी-विजयदशमी पर की सेवा- भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में रामनवमी के झंडा विसर्जन के अवसर पर सती घाट कदमा में फर्स्ट एड सह एम्बुलेंस सेवा प्रदान की गयी। 28 मार्च-29 मार्च की मध्य रात्रि तक रेड क्रॉस की एम्बुलेंस सेवा तैनात रहकर जरूरतमंदों को सेवा उपलब्ध कराते हुए तत्पर रही। शिविर का नेतृत्व रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने किया। शिविर में वाईस पेट्रन राजेश मोहन प्रसाद, राधेश्याम कुमार, अजय कुमार झा, मुकेश कुमार, आशीष कुमार, सुर्यप्रताप सिंह, श्याम कुमार प्रसाद एलं अन्य कार्यकर्ताओं ने अपनी सेवा प्रदान की।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.