Jamshedpur (Nagendra) झारखंड प्रादेशिक मारवाड़ी महिला सम्मेलन की प्रांतीय अध्यक्षा प्रभा पाड़िया और मारवाड़ी महिला मंच जमशेदपुर शाखा अध्यक्ष सीमा अग्रवाल का आगामी सत्र 2026 से 2028 के लिए शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया हैं। यह समारोह मंगलवार 31 मार्च को शाम 5 बजे से साकची स्थित श्री अग्रसेन भवन में महिला मंच जमशेदपुर शाखा द्वारा आयोजित किया गया।
यह जानकारी महिला मंच की रानी अग्रवाल, मीना अग्रवाल और सुशीला खीरवाल ने संयुक्त रूप से प्रेस विज्ञाप्ति जारी कर दी। उन्होंने बताया कि जमशेदपुर शाखा के लिए बहुत ही गौरव की बात है कि एक साथ दो-दो नये पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। समारोह में समाज के कई गणमान्य समेत झारखंड प्रदेश के अन्य जिलों से भी पदाधिकारी शामिल हुए।

No comments:
Post a Comment