Jamshedpur (Nagendra) केंद्र सरकार द्वारा लागू की जा रही 4 श्रम संहिताओं (Labour Codes) के विरोध में ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच (कोल्हान)द्वारा आज 1 अप्रैल को काला दिवस (Black Day) मनाया गया। आज हमारे मजदूर साथियों ने दिन भर अपने कार्य स्थल पर काली पट्टी (Black Badge)लगाकर काम किया और अपना विरोध दर्ज किया।
शाम 5.30 बजे साकची के बिरसा चौक पर विरोध प्रदर्शन तथा नुक्कड सभा हुई जिसमें CITU,BSSR यूनियन के अलावा BEFI तथा विभिन्न संगठनों के साथियों ने शिरकत किया। अंत में प्रतीकात्मक रूप से श्रम संहिताओं की प्रतियां दहन गईं एवं चार श्रम कोड को तत्काल वापस लेने की मांग की मांग की गई । नुक्कड मीटिंग की अध्यक्षता Tapash chattaraj.ने किया। सभा को विभिन्न वक्ताओं, सीटू राज्य महासचिव काम बिस्वजीत देब,गुप्तेश्वर सिंह,संजय कुमार, पी आर गुप्ता (CITU से), के डी प्रताप,विनय कुमार BSSR यूनियन से, सुजय राय BEFI ने संबोधित किया।
इस अवसर पर विभिन्न संगठनों CITU,BEFI,FMRAI,अराजपत्रित कर्मचारि संघ.के नेतृत्व एवं सदस्य,सुब्रतो बिस्वास,शत्रुघ्न प्रसाद, नागराजु जी, बिमान चैटर्जी,जयंत मजुमदार, मौली जी,के पी सिंह, लगनजीत गांगुली सहित उपस्थित हुए। इसकी जानकारी संजय कुमार महासचिव, CITU कोल्हान द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई।
No comments:
Post a Comment