Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa बायोमेट्रिक व्यवस्था के विरोध में आज सेल प्रबंधन का पुतला दहन करेगी संयुक्त यूनियन The United Union will burn the effigy of the SAIL management today in protest against the biometric system.

 


Guwa (Sandeep Gupta) झारखंड मजदूर संघर्ष संघ कार्यालय में शुक्रवार देर शाम संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे की अध्यक्षता में संयुक्त यूनियन की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सेल प्रबंधन द्वारा बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली लागू किए जाने के निर्णय का विरोध करते हुए आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया गया। सर्वसम्मति से तय किया गया कि शनिवार शाम 5 बजे गुवा सेल के जनरल ऑफिस के समक्ष सेल प्रबंधन का पुतला दहन कर विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा। यूनियन नेताओं ने बताया कि इस विरोध प्रदर्शन में संयुक्त यूनियन के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में सेलकर्मी और ठेका मजदूर भी शामिल होंगे। उनका कहना है कि बायोमेट्रिक प्रणाली को लेकर कर्मचारियों के बीच असंतोष है और प्रबंधन उनकी आपत्तियों को नजरअंदाज कर रहा है।


बैठक को संबोधित करते हुए संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे ने कहा कि सेल में बायोमेट्रिक व्यवस्था लागू करने के मामले में न्यायालय में वाद विचाराधीन है। उन्होंने दावा किया कि न्यायालय ने आगामी 15 जून तक इस मामले में यथास्थिति बनाए रखने का निर्देश दिया है। ऐसे में न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने से पहले बायोमेट्रिक प्रणाली लागू करने का प्रयास न्यायालय की अवमानना और संविधान की भावना के विरुद्ध है। उन्होंने कहा कि संयुक्त यूनियन न्यायपालिका का पूरा सम्मान करती है और 15 जून को न्यायालय जो भी निर्णय देगा, उसे सभी यूनियनें स्वीकार करेंगी। फिलहाल, जब तक अंतिम निर्णय नहीं आ जाता, तब तक बायोमेट्रिक व्यवस्था लागू करने के किसी भी प्रयास का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध जारी रहेगा।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.