Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर ग्रामीणों को किया गया जागरूक, नशा मुक्ति का भी दिया संदेश Villagers were made aware on World Day Against Child Labour, message of drug de-addiction was also given.

 


Guwa (Sandeep Gupta) नोवामुंडी प्रखंड अंतर्गत बड़ाजामदा थाना क्षेत्र के गांवगुटू बस्ती में विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बड़ाजामदा पंचायत की मुखिया पार्वती देवगम ने की। इस अवसर पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि बच्चों से मजदूरी कराना एक गंभीर सामाजिक अपराध है। 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को शिक्षा से वंचित कर श्रम में लगाना कानूनन दंडनीय है। लोगों से अपील की गई कि यदि कहीं भी कोई बच्चा बाल श्रम करता हुआ दिखाई दे, तो उसे श्रम में लगाने के बजाय विद्यालय भेजने में सहयोग करें।


तभी क्षेत्र को पूर्ण रूप से बाल श्रम मुक्त बनाया जा सकेगा। कार्यक्रम के दौरान बाल श्रम उन्मूलन के साथ-साथ नशा मुक्ति अभियान भी चलाया गया। महिलाओं एवं ग्रामीणों ने रैली निकालकर लोगों को बाल श्रम और नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया। इसके बाद सभी उपस्थित लोगों ने बाल श्रम और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए शपथ ग्रहण की। इस मौके पर मीनाक्षी देवी, अस्थि सुरेन, कमला कुई, सरस्वती देवी, सुषमा लोहार, रायमणी देवी, संजू देवी, मुंगरी देवी, सुखमति बोबोंगा, सरस्वती देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.