Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur चंपई सोरेन की तबीयत बिगड़ी, टीएमएच में भर्ती Champai Soren's health deteriorates, admitted to TMH

 


Jamshedpur (Nagendra) राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता चंपई सोरेन की अचानक तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए जमशेदपुर स्थित टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया। उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबर मिलते ही समर्थकों और राजनीतिक नेताओं के बीच चिंता बढ़ गई। हालांकि, राहत की बात यह है कि उनकी हालत में अब सुधार बताया जा रहा है। अस्पताल में भर्ती होने के बाद चंपई सोरेन ने स्वयं सोशल मीडिया के जरिए अपनी सेहत को लेकर जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य संबंधी कुछ जटिलताओं के कारण देर रात उनके परिजनों ने उन्हें टीएमएच में भर्ती कराया।


उन्होंने अपने संदेश में कहा कि चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है और डॉक्टरों के अनुसार घबराने जैसी कोई बात नहीं है। उन्होंने अपने समर्थकों और शुभचिंतकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि वह पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं। चंपई सोरेन ने अपने संदेश में कहा कि उन्हें लोगों का भरपूर प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है, जिससे उनका मनोबल बढ़ा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह जल्द पूरी तरह स्वस्थ होकर फिर से जनता के बीच लौटेंगे और जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।


रघुवर दास ने अस्पताल पहुंचकर लिया हालचाल -चंपई सोरेन के अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी सामने आने के बाद कई राजनीतिक नेताओं ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इसी क्रम में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और ओडिशा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास जमशेदपुर के टीएमएच पहुंचे और उनसे मुलाकात की। रघुवर दास ने डॉक्टरों से भी उनके स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। मुलाकात के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि चंपई सोरेन स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं और उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है। रघुवर दास ने आदिवासी समाज के आराध्य देव मरांग बुरु से प्रार्थना करते हुए चंपई सोरेन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि वह जल्द स्वस्थ होकर फिर से जनता की सेवा में पूरी ऊर्जा के साथ जुटें। 


समर्थकों में चिंता, दुआओं का दौर जारी-चंपई सोरेन कोल्हान समेत पूरे झारखंड में एक लोकप्रिय और जमीनी नेता के रूप में पहचाने जाते हैं। उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबर के बाद राज्यभर से समर्थक उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। फिलहाल डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार उनकी स्थिति स्थिर है और स्वास्थ्य में सुधार देखा जा रहा है। यदि सब कुछ सामान्य रहा तो उन्हें जल्द अस्पताल से छुट्टी भी दी जा सकती है।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.