Jamshedpur (Nagendra) झामुमो द्वारा मानगो क्षेत्र में बरसात से पहले विभिन्न बड़े नाला का सफाई कराने के लिए मानगो नगर निगम के अधिकारियों को सूचना दी गई थी, जिसपर पहल करते हुए मानगो नगर निगम द्वारा नाला की सफाई का कार्य शुरू करा दिया गया है।
इस दौरान झामुमो नेता उज्जवल दास , मकसूद अंसारी, सूरज गौड़ एवं हेप्पी तन्तुबाई ने सफाई कार्य के समय उपस्थित रहकर ठीक ढंग से कार्य कराने में सहयोग किया। नाला का सफाई कार्य गौड़ बस्ती, चेपा पुल, डिमना रोड आदि जगहों में कराया गया।

No comments:
Post a Comment