Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa मां दुर्गा वन देवी मंदिर का स्थापना दिवस श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया The foundation day of Maa Durga Van Devi Temple was celebrated with reverence and devotion.

 


Guwa (Sandeep Gupta) गुवा से मनोहरपुर मार्ग पर नुईया गांव से लगभग चार किलोमीटर दूर स्थित मां दुर्गा वन देवी मंदिर का स्थापना दिवस बुधवार को श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त किया।


कार्यक्रम में गुवा सेल के मुख्य महाप्रबंधक चंद्रभूषण कुमार, महिला समिति की अध्यक्ष शालू कुमार तथा महिला समिति की अन्य सदस्याओं ने मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की और हवन में आहुति अर्पित कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। मंदिर के पुजारी नागेंद्र पाठक ने पूरे वैदिक विधि-विधान के साथ विशेष पूजा एवं हवन संपन्न कराया। धार्मिक अनुष्ठान के उपरांत श्रद्धालुओं के बीच महाभोग प्रसाद के रूप में खिचड़ी, खीर और हलवा का वितरण किया गया। 


बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर आयोजन की सराहना की। स्थापना दिवस के अवसर पर महिला समिति की अध्यक्ष शालू कुमार ने मंदिर पहुंचे छोटे-छोटे बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने के उद्देश्य से उन्हें बिस्किट एवं ट्रॉफी वितरित की। बच्चों में उपहार पाकर विशेष उत्साह और खुशी देखने को मिली। 


इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष गंगा सिंधु, झरनी दास, रेनू सिंह, नवीदत्त महापात्रा, संरक्षक साधु चरण सिद्धू, अजय बोदरा, विमला बोदरा, प्रधान बोयपाई, सोमवारी हेस्सा, मंगला बोयपाई, सोंगा सिद्धू, सोमनाथ चाम्पिया, सीता देवी, रमेश यादव, सुदेश लोहार सहित मंदिर समिति के अन्य सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजन पूरे दिन भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.