Jamshedpur )Nagendra) जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर के अध्यक्ष सह प्रधान जिला जज अरविंद कुमार पांडेय के निर्देशानुसार एवं डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के मार्गदर्शन में डालसा का मोबाईल वैन बुधवार को बोड़ाम प्रखंड के माधवपुर गांव पहुंचा , जहां राजकीय मध्य विद्यालय में कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।
डालसा टीम में लीगल एड डिफेंस कौंसिल के सदस्य रंजना पांडेय एवं पीएलवी में नागेन्द्र कुमार, दिलीप जायशवाल, राजेश राव , निताई चंद्र गोराई, गीता रानी दास एवं मिथिलेश तिवारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे । जागरूकता शिविर में स्कूली बच्चों को विभिन्न कानूनों से रू व रू कराया गया।
इस दौरान उन्हें डालसा के कार्य व उद्देश्य , बाल विवाह ,बाल श्रम, पॉक्सो एक्ट , चाइल्ड ट्रैफिकिंग, चाइल्ड प्रोटेक्शन , शिशु प्रोजेक्ट , डायन प्रथा, नशा उन्मूलन , नागरिक के मौलिक अधिकार व कर्तव्य , पेंशन योजना , प्राकृतिक आपदा , दुर्घटना बीमा आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दिया गया। साथ ही किसी भी समस्या के समाधान के लिए। स्थानीय लीगल एड क्लीनिक तथा सिविल कोर्ट स्थित डालसा कार्यालय में संपर्क करने को कहा गया । जागरूकता शिविर में काफी संख्या में छात्र व शिक्षक गण उपस्थित रहे।



No comments:
Post a Comment