Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur फेसबुक पर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी, कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने साइबर थाना में दिया ज्ञापन Indecent comments against the Mahila Congress District President on Facebook, Congress delegation submitted a memorandum to the Cyber ​​Police Station.

 


Jamshedpur (Nagendra) पूर्वी सिंहभूम जिला महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती नलिनी सिन्हा के विरुद्ध फेसबुक पर की गई अभद्र, अश्लील एवं आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में आज कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने बिष्टुपुर साइबर थाना में थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर कठोर कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में उल्लेख है कि दिनांक 10/09/2025 को 'राधे श्याम' नामक फेसबुक अकाउंट द्वारा अध्यक्ष के बारे में अमर्यादित पोस्ट कर उनकी मान-प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाई गई और महिला गरिमा का अपमान किया गया।प्रतिनिधिमंडल ने मांग की है कि संबंधित अकाउंट को चिन्हित कर IT एक्ट एवं महिला उत्पीड़न से संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज कर अभद्र पोस्ट को तत्काल हटवाया जाए।


इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह , कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश सिंह , आशुतोष सिंह , युवा कांग्रेस अध्यक्ष नवनीत मिश्रा , जिला महासचिव बबलू नौशाद , ज्योति मिश्रा, फिरोज खान ,रंजीत झा ,शाहिद इकबाल, विश्वजीत जेना ,शबाना परवीन ,गुरदीप सिंह, मोहम्मद कमरूद ,जिला महासचिव राकेश साहू सहित महिला कांग्रेस की पदाधिकारी उपस्थित थीं। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU