Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa हथकड़ी-रस्सी के बावजूद थाने से फरार आरोपी 72 घंटे में गिरफ्तार The accused who escaped from the police station despite being handcuffed and tied up was arrested within 72 hours.

 


  • अफताब खान उर्फ टेंगर की निशानदेही पर टूटी हथकड़ी, कटा रस्सा और 2.5 फीट का सब्बल बरामद; चोरी की अन्य घटनाओं से कनेक्शन खंगाल रही पुलिस

Guwa (Sandeep Gupta) किरीबुरू क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से परेशान लोगों के बीच कथित चोर गिरोह के बढ़ते दुस्साहस ने पुलिस के सामने भी चुनौती खड़ी कर दी थी। इसी मामले में पुलिस के निशाने पर आए अफताब खाना उर्फ टेंगर की गिरफ्तारी के बाद थाना से फरार होने की घटना ने पुलिस की मुश्किलें बढ़ा दी थीं। हालांकि पुलिस ने फरार होने के महज 72 घंटे के भीतर उसे दोबारा गिरफ्तार कर लिया।


जानकारी के अनुसार, 29 सितंबर को पूछताछ के लिए अफताब को थाना लाया गया था। गिरफ्तारी की प्रक्रिया के दौरान पुलिस ने उसके हाथ में हथकड़ी लगाने के साथ रस्सी भी बांधी थी। इसके बावजूद वह पुलिस को चकमा देकर थाना परिसर से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए चाईबासा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ किरीबुरू के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। टीम ने लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी और तलाश अभियान चलाया। इसके परिणामस्वरूप पुलिस ने करीब 72 घंटे के भीतर अफताब को दोबारा गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी की निशानदेही पर टूटी हुई हथकड़ी, कटा हुआ रस्सा और करीब 2.5 फीट लंबा लोहे का सब्बल बरामद किया गया है। 


पुलिस सब्बल के चोरी की अन्य घटनाओं में इस्तेमाल होने की संभावनाओं की भी जांच कर रही है। अफताब का नाम सेल अधिकारी राहुल यादव के आवास पर हुई बड़ी चोरी के मामले में भी सामने आया था। इस घटना में लाखों रुपये के आभूषण, लैपटॉप, मोबाइल फोन समेत अन्य सामान चोरी होने की बात सामने आई थी। अब आरोपी की दोबारा गिरफ्तारी के बाद पुलिस पुराने चोरी के मामलों की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि किरीबुरू में लगातार हुई चोरी की वारदातों के पीछे कितने लोग सक्रिय हैं और अफताब के साथ कौन-कौन लोग जुड़े हैं। आरोपी से पूछताछ के आधार पर उसके संभावित साथियों तथा चोरी की अन्य घटनाओं में उसकी भूमिका की जांच की जा रही है।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU