- 10 दिन का अल्टीमेटम बीतने के बावजूद वार्ता के लिए नहीं बुलाए जाने पर झारखंड मजदूर यूनियन कार्यालय में हुई बैठक
Guwa (Sandeep Gupta) गुवा बाजार स्थित झारखंड मजदूर यूनियन कार्यालय में सोमवार, 12 अक्टूबर की शाम सात बजे सेल के अधीन टेंडर एवं नोटशीट के माध्यम से कार्यरत छोटे वाहनों के चालकों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में चालकों की लंबित मांगों पर प्रबंधन की ओर से अब तक कोई पहल नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई गई।
बैठक में बताया गया कि छोटे वाहनों के चालकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 5 अक्टूबर 2026 को प्रबंधन को मांग पत्र सौंपा था। मांग पत्र के माध्यम से प्रबंधन को 10 दिनों का अल्टीमेटम दिया गया था। इसके बावजूद अब तक प्रबंधन की ओर से न तो मांगों पर कोई ठोस पहल की गई है और न ही यूनियन को वार्ता के लिए बुलाया गया है। यूनियन कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान चालकों ने कहा कि मांग पत्र सौंपे जाने के बाद भी प्रबंधन की ओर से कोई सकारात्मक पहल नहीं होने से उनमें असंतोष बढ़ रहा है।
बैठक में लंबित मांगों पर चर्चा करते हुए आगे की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। चालकों का कहना है कि उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रबंधन को गंभीरता से पहल करनी चाहिए, ताकि उन्हें राहत मिल सके। बैठक में मांगों के समाधान के लिए प्रबंधन से शीघ्र वार्ता शुरू करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।

No comments:
Post a Comment