- रामनगर दुर्गा मंडप में सप्तमी, महाअष्टमी और महानवमी की पूजा को लेकर तैयारियां पूरी
Guwa (Sandeep Gupta) गुवा रामनगर स्थित दुर्गा मंडप में नवरात्र के तीसरे दिन महिलाओं ने मां चंद्रघंटा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान महिलाओं ने मां दुर्गा के चरणों में शीश नवाकर परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। पूजा को लेकर दुर्गा मंडप में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। सुबह से ही श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी रहा।धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां दुर्गा की सच्चे मन से पूजा-अर्चना करने और उनसे मनोकामना मांगने पर भक्तों की इच्छाएं पूरी होती हैं। इसी आस्था के साथ महिलाएं नवरात्र के दौरान नियमित रूप से पूजा-पाठ कर रही हैं।
दुर्गा मंडप के पुजारी मलय पाणिग्राही ने बताया कि आगामी 17 अक्टूबर को सुबह आठ बजे से मां सप्तमी की पूजा शुरू होगी। इसके बाद 18 अक्टूबर, रविवार को सुबह सात बजे से महाअष्टमी की पूजा-अर्चना की जाएगी। वहीं, 19 अक्टूबर को सुबह छह बजे से महानवमी की पूजा प्रारंभ होगी।
महानवमी के अवसर पर नौ कन्याओं का विधि-विधान से पूजन किया जाएगा। इसके बाद कन्याओं को भोजन कराया जाएगा। वहीं, दोपहर दो बजे से श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी, खीर और महाभोग प्रसाद का वितरण किया जाएगा। नवरात्र को लेकर रामनगर दुर्गा मंडप में श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। पूजा-अर्चना में काफी संख्या में महिलाएं शामिल हो रही हैं।


No comments:
Post a Comment