Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa गुवासाई के सरना स्थल में विशेष ग्राम सभा, ग्रामीण समस्याओं के समाधान पर बनी सहमति A special Gram Sabha was held at the Sarna site in Guvasai, and consensus was reached on resolving rural problems.

 


  • गांव की सीमाओं पर साइन बोर्ड लगाने, कबाड़ खरीदने वालों पर कार्रवाई और बच्चों की शिक्षा से जुड़े मुद्दे डीसी के समक्ष उठाने का निर्णय

Guwa (Sandeep Gupta) गुवासाई स्थित सरना स्थल में मानकी सुरेश चाम्पिया की अध्यक्षता में विशेष ग्राम सभा आयोजित की गई। बैठक में गांव की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुए उनके समाधान के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।ग्राम सभा में गांव की सीमाओं को स्पष्ट करने के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में साइन बोर्ड लगाने पर सहमति बनी। निर्णय लिया गया कि साइन बोर्ड लगाने के दौरान सभी ग्रामीण अपनी जमीन के कागजात, खतियान अथवा मालगुजारी रसीद लेकर उपस्थित रहेंगे। बैठक में बच्चों के कबाड़ बेचने के उद्देश्य से चोरी की घटनाओं में शामिल होने की समस्या पर चिंता जताई गई।


इस पर रोक लगाने के लिए आसपास के गांवों के लोगों के साथ मिलकर साइकिल से कबाड़ खरीदने वालों और कबाड़ दुकानदारों के खिलाफ संबंधित थाने में संयुक्त आवेदन देने का निर्णय लिया गया।वहीं, डीएवी स्कूल में शैक्षणिक सत्र की शुरुआत में सीएसआर के तहत बच्चों को किताबें नहीं मिलने और बीच में पढ़ाई छोड़ने वाले बच्चों की समस्या पर भी चर्चा हुई। इन मुद्दों के समाधान के लिए जिला उपायुक्त को लिखित आवेदन सौंपने का निर्णय लिया गया। 


इसके अलावा, गांव में दिउरी आवास तक जाने वाले संकरे रास्तों की समस्या पर विचार-विमर्श किया गया। रास्ते के किनारे स्थित जमीन के मालिकों से बातचीत कर समस्या का समाधान निकालने पर जोर दिया गया। ग्राम सभा में गांव के रैयतों, भूमि और जनसंख्या से संबंधित अभिलेखों को अद्यतन करने के लिए पुनरीक्षण सर्वेक्षण कराने की आवश्यकता भी उठाई गई। बैठक में ग्रामीण समस्याओं के समाधान, शिक्षा व्यवस्था में सुधार और गांव के समुचित विकास के लिए सामूहिक प्रयास करने पर बल दिया गया।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU