Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur मानगो नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा ने दिखाई संगठनात्मक एकजुटता, ज्योति सिंह एवं चंचल शर्मा ने मेयर पद की दावेदारी से वापस लिया नाम BJP shows organizational unity for Mango Municipal Corporation elections, Jyoti Singh and Chanchal Sharma withdraw their names from the mayoral candidature.

 


Jamshedpur (Nagendra) मानगो नगर निगम चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक अनुशासन और एकजुटता का संदेश दिया है। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने मंगलवार को जिला पदाधिकारियों के साथ मानगो स्थित अविनाश सिंह राजा एवं उनकी धर्मपत्नी ज्योति सिंह व भाजपा नेता शिवप्रकाश शर्मा के आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने संगठन द्वारा मानगो नगर निगम चुनाव के मद्देनजर लिए गए निर्णय से सभी को अवगत कराया और संगठन हित में मेयर पद पर ज्योति सिंह एवं चंचल शर्मा से दावेदारी को वापस लेने और उनसे मेयर हेतु नामांकन न करने का आग्रह किया। संगठन के व्यापक हित और पार्टी की मजबूती को प्राथमिकता देते हुए अविनाश सिंह राजा एवं ज्योति सिंह व शिवप्रकाश शर्मा ने संगठन के निर्णय में अपनी निष्ठा व्यक्त की। उन्होंने मानगो मेयर पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल न करने और भाजपा के समर्थित प्रत्याशी संध्या सिंह को पूर्ण समर्थन देने एवं उनके पक्ष में सक्रिय रूप से कार्य कर बड़ी जीत सुनिश्चित करने की बात कही। 


इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने दोनों नेताओं के सकारात्मक सहयोग और संगठन के प्रति समर्पण भावना की सराहना करते हुए उनका आभार जताया। उन्होंने कहा कि भाजपा एक अनुशासित एवं राष्ट्रवादी विचारधारा और सिद्धांतों पर चलने वाली पार्टी है। संगठन के हित में लिए गए निर्णयों का सम्मान करना ही हमारी ताकत है। मानगो नगर निगम चुनाव में पार्टी समर्थित उम्मीदवार संध्या सिंह की बड़ी विजय सुनिश्चित करने के लिए सभी कार्यकर्ता और नेता एकजुट होकर पूरी मजबूती से मैदान में उतरेंगे। उन्होंने दोनों नेताओं के संगठन में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान करते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष बबुआ सिंह, राजीव सिंह, जिला महामंत्री संजीव सिंह, जिला मंत्री पप्पू सिंह, जिला कोषाध्यक्ष कृष्णा शर्मा काली व अन्य नेतागण मौजूद रहे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.